आयुष्मान भारत सबसे बड़ी स्वास्थय योजना
आयुष्मान भारत योजना PMJAY – आयुष्मान भारत इसके नाम से ही इस योजना के उद्देश्य का पता चलता है। बड़े बुजुर्ग आयुष्मान भवः कहकर सवस्थ रहने और लम्बी आयु का आशीर्वाद देते हैं।आयुष्मान भारत योजन का उद्देश्य भी सभी देशवासियो के स्वस्थ्य का देखभाल करना और उनकी लम्बी आयु की कामना करना है।आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत साल 2018 में हुई थी।
ग्राम स्वराज अभियान के तहत 30 अप्रैल को आयुष्मान भारत दिवस के रूप में मनाया गया था उसे साथ ही गांवों में स्वास्थय योजना के प्रति जाकरगता बढ़ने के लिए कार्यक्रम भी आयोजित किया गया था। केंद्र सरकार की इस महत्वकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत देश की निम्न आय वाली एक बड़ी आबादी के हर एक परिवार को हर साल 5 लाख रूपये तक की स्वास्थय सुविधा निःशुल्क मिलती है। पुरी दुनिया भारत की इस योजना ( आयुष्मान भारत योजना ) का लोहा मानती है।

आयुष्मान भारत योजना देश के गरीब वर्ग के लोगों का सहारा बन चुकी है और लोग इसका जम कर लाभ ले पा रहे है। देश के विभिन्न हिस्सों में राष्ट्रीय स्वास्थय सुरक्षा मिशन के बारे में जागरूकता पैदा करने के साथ साथ सामाजिक, आर्थिक और जातिगत जनगणना डेटाबेस को सत्यापित और अपडेट करने के लिए ग्राम सभाओ का आयोजन किया जाता है।
वैसे तो इस बार देशभर में घोषित लॉकडाऊन के कारण बहुत से कार्यक्रम नहीं हो सकते है। कोरोना के खिलाफ जंग में देश के सभी स्वास्थ्यकर्मी अपनी जिम्मेदारी निभा रहे है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य देश के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों और खासकर बीपीएल कार्डधारक को स्वाथ्य बीमा मुहैया करना है।

आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत कब हुई
आयुष्मान भारत राष्ट्रीय स्वास्थय सुरक्षा मिशन साल 2018 में 21 मार्च को केंद्र सरकार ने शुरुआत करने की मंज़ूरी दी और फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 23 सितम्बर 2018 को छत्तीसगढ़ के बीजापुर में इस योजना की शुरुआत की, जिसके माध्यम से देश के करीब 10 करोड़ परिवारों के लगभग 50 करोड़ लोगों को निःशुल्क इलाज की सुविधा प्रदान करने का दवा किया जाता है।
आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आने वाले हर परिवार को 5 लाख रूपये तक है कैशरहित स्वास्थय बीमा उपलब्ध करवाया जाता है। इस योजना के तहत बेहद गंभीर बीमारियों का भी इलाज के लिए बीमा कवर में शामिल किया जाता है।

राष्ट्रीय स्वास्थय सुरक्षा योजना ,आयुष्मान भारत योजना में बदल चुकी है। जिसके माध्यम से देश के करीब 10 करोड़ परिवारों के लगभग 50 करोड़ सदस्यों का स्वास्थय बीमा कवर कीया गया है। यह योजना देश के हर परिवार को 5 लाख रूपये तक अस्पताल में देखभाल के लिए कवर करती है। इस योजना का फायदा देश के किसी भी सरकारी या सूचीबद्ध अस्पतालों में उठाया जा सकता है।

इस योजना के तहत दूसरी बात कल्याण केंद्र से जुडी हुई है, जिसके तहत स्वास्थय और कल्याण केंद्र में दी जाने वाली सेवाओ को भी शामिल किया है। जैसे की-
- नवजात और शिशु स्वास्थय सेवाएं
- बाल स्वास्थय संक्रामक रोग
- गर्भावस्था देखभाल और स्वास्थय सेवाएं
- मानसिक बिमारी के लिए आपातकालीन चिकित्सा आदि
भारत देश में वंचित तबके के जो गरीब वर्ग के लोग है उनके लिए आयुष्मान भारत योजना बहुत उपयोगी साबित हुई है। सरकार का ऐसा मानना है की देश की बड़ी आबादी की स्वास्थय समस्याएं पांच लाख की स्वास्थय बीमा योजना से दूर करने में मदद मिल रही है।
आयुष्मान भारत योजना PMJAY
- Read More:-
PMJAY, PMJAY Details, PMJAY 2021
यह जानकारी इंटरनेट द्वारा ली गई है। इसलिए कोई भी निर्णय लेने से पहले आप सरकार की ऑफिसियल वेबसाइट विजिट जरूर करें या किसी सरकारी कर्मचारी से जानकारी जरूर लें. धन्यवाद आप दिन शुभ रहे।